खुरई: ओवर ब्रिज निर्माण की खुदाई से बीएसएनएल की मेन लाइन कटी, बीना रिफाइनरी व जेपी पावर प्लांट सहित हजारों उपभोक्ता परेशान
Khurai, Sagar | Mar 28, 2026 स्टेशन के पास बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण के कारण हो रही खुदाई के कारण शनिवार सुबह बीएसएनएल की अंडर ग्राउंड मैन लाइन कट गई जिससे खुरई बीना के हजारों BSNL के उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद हो गए यहाँ तक कि बीना रिफाइनरी और जेपी पॉवर प्लांट का काम भी ठप्प रहा, बैंको के काम भी ऑनलाइन काम भी प्रभावित रहे, शनिवार रात 8 बजे तक सुधार कार्य जारी था।