मेड़ता: मेड़ता सिटी पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Merta, Nagaur | Nov 7, 2025 मेड़ता सिटी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेड़ता पुलिस ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि आरोपी श्रवण को घटना के दो माह बाद गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी के खिलाफ पीड़िता से दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था, मेड़ता डीएसपी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।