छोटीसादड़ी: नगर के शिवाजी मार्ग स्थित हरीश आंजना राजकीय बालिका विद्यालय में हुई रस्साकस्सी प्रतियोगिता
नगर के शिवाजी मार्ग स्थित हरीश आंजना राजकीय बालिका विद्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस को रस्साकस्सी खेल के साथ मनाया गया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विनोद खटीक ने यह जानकारी देते हुवे बताया कि हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती पर विद्यालय में आयोजित सभा में उप प्रधानाचार्य महेश पायक ने इस महान विभूति के जीवन पर प्रकाश डाला।