मकर संक्रांति के पूर्व आर्य समाज जहानाबाद में रविवार को वैदिक यज्ञ एवं दही-चूड़ा सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य प्रकाश चंद्र आर्य के आचार्यत्व में वैदिक यज्ञ से हुआ। यज्ञ के महत्व, दान, संगतिकरण और सामाजिक समरसता पर वक्ताओं ने विचार रखे। मकर संक्रांति के वैज्ञानिक व कृषि महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। यज्ञ की समाप्ति शांति पाठ के साथ हुई।