भरथना: बिजौली के पास आठलकङा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बच्ची समेत चार लोग घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के आठलकड़ा गांव के सामने रविवार सुबह करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में रवि राम व पुष्पा देवी अग्रमा सिंह तथा दूसरी बाइक सवार एकांश राजपूत पुत्र नरेंद्र प्रताप सिंह राजपूत शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल रवि राम और एकांश राजपूत को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर किया गया।