श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ में ईमानदारी की मिसाल, युवकों ने लौटाया लाखों का बैग
श्रीडूंगरगढ शहर में बुधवार सुबह दो युवकों ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की। बाजार क्षेत्र में एक ऑटो से गिरा काले रंग का अटैचीनुमा बैग महेंद्र रेगर और मुकेश प्रजापत को मिला। बैग में 60 हजार रुपए नकद, सोने के आभूषण, कपड़े और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। दोनों युवकों ने बिना देर किए बैग के असली मालिक की तलाश शुरू की। इस दौरान महेंद्र ने व्यापार मंडल के संजय कुमार