बिहटा: अमहरा गांव स्थित पटना आईआईटी में सांस्कृतिक अन्वेष कार्यक्रम का बिहार परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
Bihta, Patna | Feb 3, 2024 बिहटा के अमहरा गांव स्थित पटना आईआईटी में सांस्कृतिक अन्वेष कार्यक्रम का बिहार परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने उद्घाटन किया। इस दौरान मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के गुणवत्ता और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की बात कही। मौके पर पटना आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर टीएन सिंह मौजूद रहे।