भागलपुर जिले में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का गहनता से जायजा लिया गया।