लोहरदगा: ग्राम विकास योजना के तहत तोड़ार पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बाल सभा का हुआ आयोजन
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के मुर्की, तोड़ार पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोड़ार में तथा उगरा पंचायत में ग्राम विकास योजना के तहत बाल सभा का आयोजन किया गया। मौके पर पंचायत सचिव डॉली तिर्की ने बताया कि बाल सभा का मुख्य उद्देश्य ग्राम विकास योजनाओं के अंतर्गत विद्यालय में बच्चों की सुविधाओं के बारे में जानकारी देना है।