लोहरदगा: जोगियारा में वन सुरक्षा समिति ने जंगल को कटने से बचाया
बगरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिस्ट्री पंचायत के ग्राम जोगियारा में वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने जंगल काट रहे लोगों से जंगल को बचाया और वन विभाग को सूचना दी। बता दें कि जिले के वन क्षेत्र में जंगलों की कटाई को रोकने के लिए पहाड़ी क्षेत्र के गांव के लोगों को वन विभाग के द्वारा वन सुरक्षा समिति से जोड़ा गया है ताकि जंगलों की कटाई को समिति के सदस्य रोक सके।