बहराइच: बहराइच सदर विधायक ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अस्पताल चौराहा स्थित अपने कार्यालय से बहराइच की सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने मंगलवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संबंध में देहात संस्था की रचना मिश्रा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह की खूब प्रथा को समाप्त करना है यह अभियान 8 मार्च तक जनपद में संचालित किया जाएगा।