मैहर: तेज रफ्तार स्लीपर बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, एक युवक गंभीर
मैहर, प्रतिनिधि। मैहर जिले के नादन-देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ा मोड़ मे एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार स्लीपर बस की टक्कर से हुआ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खूझा निवासी राजकिशोर कुशवाहा अपने पुत्रो के साथ बाइक से वापस अपने गांव आ रहे थे, जो रास्ते मे सड़क हादसे क हुए शिकार।