करेरा: ग्राम सिलरा में गूंजे भगवान बुद्ध के उपदेश, पांच दिवसीय बौद्ध धर्म प्रवचन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
करैरा विधानसभा के ग्राम सिलरा में आयोजित पांच दिवसीय बौद्ध गाथा धर्म प्रवचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने भगवान बुद्ध के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कथा वाचक द्वारा भगवान बुद्ध के त्याग, शांति, करुणा और मानव कल्याण से जुड़े प्रसंग सुनाए गए, जिन्हें श्रद्धालुओं ने ध्यानपूर्वक सुना।