बेलाताल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दबंगों द्वारा नाबालिग लड़की के साथ की गई अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है।पीड़िता अपने छोटे भाई को लेने गांव के बाहर स्थित एक जगह पर गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो–तीन दबंग युवक उसे रास्ते में रोककर उससे अभद्रता करने लगे। नाबालिग द्वारा शोर मचाए जाने पर दबंग वहां से भागे।