धामपुर: धामपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर लाल उर्फ उदुपुरा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
Dhampur, Bijnor | May 13, 2026 बुधवार की सुबह करीब 7:00 पता चला कि धामपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर लाल उर्फ उदुपुरा में धर्मशाला में स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नीचे गिरा दी गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। ग्रामीणों के सहयोग से नई प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है।