भरतपुर: भरतपुर की अटलबंद थाना पुलिस ने गांजा सप्लाई के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
ओडिशा की उदयगिरी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन को भरतपुर की पुलिस ने गांजा सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार को अटलबंद थाना पुलिस आरोपी को ओडिशा से लेकर भरतपुर पहुंची। जिले की गहनौली थाना पुलिस ने 5 मार्च को एक कंटेनर से 600 किलो गांजा जब्त किया था। इसकी मार्केट वैल्यू 1 करोड़ रुपए थी। माल के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूर्व चेयरमैन का सुराग लगा था।