सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का भरतपुर में लगातार विरोध जारी है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अंदर जाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच मामूली नोकझोंक भी हुई।