हरदा: 25 जून को कांग्रेस करेगी हरदा नगर पालिका का घेराव, जन आक्रोश आंदोलन में शामिल होने की अपील।
Harda, Harda | Jun 24, 2026 शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा 25 जून को नगर पालिका परिषद हरदा का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में जारी अपील में शहरवासियों से बड़ी संख्या में जन आक्रोश आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि जागरूक और संगठित जनता ही व्यवस्था में परिवर्तन ला सकती है।