सोमवार को रात आठ बजे ज़िला अस्पताल स्थित रेन बसेरे का जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। ज़िला प्रशासन ने राहत आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देशों पर शीतलहर से निपटने की व्यापक तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने ज़रूरतमंदों को वितरित करने के लिए 6382 कंबलों की व्यवस्था की है। जिले भर में 14 रैन बसेरे पूरी क्षमता से संचालित क