डीग: डीग में परिक्रमार्थियों की सेवा का अनूठा उदाहरण
Deeg, Bharatpur | May 28, 2026 अधिक मास के अवसर पर चल रही ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। ऐसे में परिक्रमार्थियों की सुविधा और सेवा के लिए डीग शहर के गोवर्धन गेट स्थित फायर स्टेशन पर नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह एवं नगर परिषद के कार्मिकों द्वारा अपने निजी खर्चे से भोजन, विश्राम और अन्य मूलभूत सुविधाओं की सराहनीय व्यवस्था की गई है।