लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। रैथा निवासी राम आधार (65) जानकीपुरम मंडी से दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। बसपुरवा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।