बक्सर नगर स्थित गोलंबर पर मंगलवार को सुबह 5 बजे ही जाम की स्थिति काफी गंभीर हो गई। जिससे नगरवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों और विद्यालय के बसों के संचालन में भी परेशानी हुई। यह समस्या अब नगर वासियों के लिए आम होती जा रही है। यह समस्या बालू के अप्रत्याशित ट्रकों के यूपी जाने के लिए पहुंचने से हो रही है।