भिवानी: तोशाम: जिला लोक संपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की बैठक नौ फरवरी को स्थानीय पंचायत भवन में
प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में नौ फरवरी को सुबह 11 बजे जिला लोक संपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मंत्री श्री बबली 14 परिवादों के अलावा अन्य शिकायतों की भी सुनवाई करेंगे तथा उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।