बक्सर: नगर के शांति नगर मोहल्ले में मिट्टी की दीवार ढहने से एक बच्ची की मौत, दो घायल, हालत गंभीर
Buxar, Buxar | Sep 27, 2025 बक्सर के नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार को करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक पुराने घर की मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई, जिससे तीन मासूम बच्चियां इसकी चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से मिट्टी हटाकर तीनों बच्चियों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया।