रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में एक साथ दो स्थानों पर लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
रामगंजमंडी शहर में एक साथ दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पहली आग पंचमुखी पुलिया के पास रेलवे लाइन क्षेत्र में लगी, जबकि दूसरी आग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक मकान में भड़क उठी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान में लगी आग से घर में रखा घरेलू सामान और अंदर