दांतारामगढ़: पचार गांव में सूखे कुएं में गिरा ढाई साल का मासूम बच्चा, सकुशल निकाला गया बाहर
सीकर के पचार गांव में शुक्रवार को एक ढाई वर्षीय मासूम बच्चा सूखे कुएं में भी गिर गया। जानकारी के अनुसार हिमांशु पुत्र मोहनलाल कुमावत रात को परिजनों के साथ सोया हुआ था। रात को उठकर वह घर के पास कुएं में गिर गया। बाद में सुबह बच्चा नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में वह कुएं में मिला। बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।