किसान अच्छेलाल ने शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर फसल बर्बादी की शिकायत की। किसान का आरोप है कि गांव की गौशाला से गौवंशों को जानबूझकर खेतों में छोड़ दिया गया, जिससे उसकी खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। गौवंशों ने खेत में लगी फसल को चरकर तहस-नहस कर दिया। पीड़ित किसान का कहना है कि इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध है।