भोजपुर जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज़ हो गया है। इसी क्रम में बीजेपी और एनडीए के प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए जनता का हर एक मत बेहद महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि जब इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूर्व विधायक सुनील पांडेय जी कर रहे थे, तब विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ थी।