मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर कराई थी पीतल कारोबारी पति की हत्या, दो लोग गिरफ्तार
कटघर क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक कलयुगी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या करा दी थी, इस घटना के दौरान एक हत्यारा भी घायल हुए था जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था, पुलिस ने आज इस कलयुगी पत्नि और एक हत्यारे को गिरफ्तार करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है जबकि इस पूरी घटना का मास्टर माइंड अभी फरार है।