लोहरदगा: लोहरदगा में नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व
लोहरदगा मे लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व नहाए खाए के साथ शुरू हो गया.पहले दिन मंगलवार दोपहर 2:30 बजे व्रतियों ने स्नान करने के बाद सात्विक भोजन, कद्दू भात, चना दाल आदि का सेवन किया. बुधवार को खरना है. दिनभर उपवास के बाद शाम में व्रती खीर-पुड़ी का प्रसाद करेंगे. आसपास के लोग व रिश्तेदार भी प्रसाद ग्रहण करने आएंगे।