गिरिडीह: गिरिडीह केंद्रीय कारा परिसर में बंदियों और जेल कर्मियों के बीच क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया
गिरिडीह केंद्रीय कारा परिसर में बंदियों और जेल कर्मियों के बीच रविवार एक बजे दिन में क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया। बंदियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जेल कर्मियों को पराजित कर दिया। विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसपी डॉ विमल कुमार व अतिथि के रूप में सिटी न्यूज़ के अभिषेक सहाय उपस्थित रहे।