सिकंदरा: सिकंदरा में सवारी ई-रिक्शा बने मालवाहक, ओवरलोड सामान से सड़क पर बढ़ रहा जाम और हादसों का खतरा
सिकंदरा क्षेत्र में सवारी ढोने के लिए पंजीकृत ई-रिक्शा अब धड़ल्ले से मालवाहक वाहन के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। कई ई-रिक्शा चालक यात्रियों की जगह भारी और लंबे सामान का परिवहन कर रहे हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बनने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई ई-रिक्शा चालक वाहनों के दोनों ओर लंबे बांस, लकड़ी के टट्