धनवार प्रखंड के नावागढ़ चट्टी के पीहू फार्मा मेडिकल संचालक रंजीत कुमार देकर शर्मा द्वारा धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल पर लगाए गए कथित एक लाख रुपये मांगने के आरोप अब वापस ले लिए गए हैं। तीन दिन पहले की गई शिकायत में मेडिकल संचालक ने थाना प्रभारी और गश्ती दल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया था।