धनघटा: केवटाही चपरा पूर्वी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के देवर चला रहे विद्यायल, वीडियो आया सामने
धनघटा तहसील के हैसर खण्ड शिक्षा क्षेत्र के केवटाही चपरा पूर्वी प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को दिन में 11:00 बजे अध्यापिका के देवर द्वारा मासूम बच्चों को मारने पीटने का वीडियो सामने आया है। जो डंडा लेकर मासूम बच्चों को पढ़ा रहे है। जब इस मामले में बीएसए से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि जांच की जाएगी। कुछ अध्यापकों ने बताया कि अध्यापिका के देवर है।