धनघटा: गिठनी गांव में हत्या के मामले में अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास व ₹20000 का लगाया अर्थदंड
महुली थाना क्षेत्र के गिठनी गांव में हत्या के मामले में अभियुक्त महेश चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी को शनिवार को शाम 6:00 बजे संतकबीरनगर न्यायालय ने आजीवन कारावास व ₹20000 के अर्थदंड से दंडित किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधों पर कठोरता से नियंत्रण लगाने एवं अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने के लिए मानिटरिंग सेल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।