महुली थाना क्षेत्र के बैडडवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार को देर रात दबंगों ने एक युवती को मारपीट कर घायल कर दिया है। वही युवती के परिजनों ने विनीत कुमार, संदीप, लाल जी के खिलाफ़ महुली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है।