संतकबीरनगर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही धनघटा तहसील प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। वहीं शनिवार को शाम करीब 5:00 बजे एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत कई अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के बैनर होर्डिंग को हटवाया है। वही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील भी की गई है।