मंदसौर: लालघाटी स्थित कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की हुई बंपर आवक, उचित दाम न मिलने पर बिकी हुई सोयाबीन को वापस ले गए किसान
लालघाटी स्थित कृषि उपज मंडी में उचित दाम नहीं मिलने पर नाराज़गी जताते हुए किसान बिकी हुई सोयाबीन को वापस ले गए। किसानों ने बताया कि सोयाबीन 6 हज़ार रुपए प्रति क्विंटल बिकना चाहिए लेकिन सोयाबीन की खरीदी 4400-4700 रुपए प्रति क्विंटल तक ही की जा रही है, जोकि कम है।