मंदसौर: 500 क्वाटर क्षेत्र में हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए एक युवक से दो आरोपियों ने की मारपीट, मामला दर्ज
Yd नगर थाना क्षेत्र में हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए एक युवक को दो व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद 500 क्वाटर क्षेत्र में अम्बे माता मंदिर के पास रहने वाले सुबोध पाण्डेय ने अपने बेटे के साथ मारपीट करने के दो आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।