बरेली: बरेली में किराया बढ़ोतरी के खिलाफ भड़के व्यापारी, नगर निगम में 12 गुना किराया वृद्धि पर जताया विरोध
बरेली में किराया बढ़ोतरी के खिलाफ भड़के व्यापारी,नगर निगम में प्रदर्शन"12 गुना किराया वृद्धि पर जताया विरोध।नगर निगम की दुकानों का किराया 12 गुना बढ़ाए जाने की सूचना से नाराज़ व्यापारियों ने सोमवार को नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। सपा के वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने महापौर डॉ. उमेश गौतम को ज्ञापन दिया।