बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस ने युवती से सरेराह छेड़खानी करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, पैर में लगी गोली
इज्जत नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए युवती के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को देख कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी ।जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।