मोकामा: मोकामा रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइल और नकदी के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Nov 16, 2025 मोकामा रेल थाना पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 1 चोरी का मोबाइल, 2,550 रुपये नकद, 1 पर्स, 1 आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड बरामद किया है। इस संबंध में रविवार की दोपहर एक बजे रेल पुलिस ने बताया की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान चोरी गए सभी सामान बरामद हुए, जिनकी पहचान पीड़ित द्वारा की गई।