पनागर: ग्राम पंचायत बीनैर खमरिया में विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल ,कहा पूरे गांव में हो रहा भ्रष्टाचार
ग्राम पंचायत बीनैर खमरिया से विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच पर साढ़े चार साल के कार्यकाल में कोई ठोस काम न करने और घटिया निर्माण कार्य कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवाज उठाने पर उन्हें पुलिस और जेल की धमकी दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ, सरपंच ने इन आरोपों को सिरे स