चंडी: विशुनपुर में शिलान्यास के एक साल बाद भी पुल निर्माण शुरू नहीं, जर्जर पुल से गुजरने को मजबूर ग्रामीण
माधोपुर पंचायत के विशुनपुर गांव स्थित चिरैया नदी का जर्जर पुल ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। पुल का एक हिस्सा ध्वस्त होने के बाद लोग सीमेंट का पोल रखकर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। करीब 600 आबादी वाले यमुनापुर व मुशहरी टोला के लोगों के लिए यही एकमात्र संपर्क मार्ग है। किसानों को खेती के लिए चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।