सूरजगढ़ पुलिस थाना परिसर में शनिवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने की। बैठक में सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक दल, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। थानाधिकारी सेवदा ने क्षेत्र की समस्याओं पर सदस्यों से सुझाव लिए और जमीनी हालात की जानकारी प्राप्त की।