दादाजी धूनीवाले के नए मंदिर निर्माण की तैयारी भी तेज हो गई है। अहमदाबाद में बना मंदिर का मॉडल बुधवार सुबह 9 बजे को आश्रम में लाया गया, जहां इसे देखा और परखा गया। सुबह कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आश्रम पहुंचकर मॉडल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर निर्माण समिति के सदस्य राकेश बंसल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल और अन्य सेवादार मौजूद रहे।