नवोदय विद्यालय आलोट में सत्र 2026–27 हेतु 80 सीटों के लिए होने वाली नवोदय चयन परीक्षा की तैयारियों पर केंद्राध्यक्षों व प्रेक्षकों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम मंगलवार सम्पन्न हुआ।13 दिसंबर को आलोट,बाजना व जावरा के 10 केंद्रों पर 3143 विद्यार्थी परीक्षा देंगे,प्राचार्य शांतिलाल तेली ने निष्पक्षता,गोपनीयता, पुलिस बंदोबस्त व उड़नदस्ते की सक्रिय निगरनी की जानकारी दी।