गरखा: 33 हज़ार वोल्ट के टावर पर चढ़ा युवक, प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Garkha, Saran | May 16, 2026 भेल्दी थाना क्षेत्र की तरवार गांव में शनिवार के दोपहर कारीब 12:00 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक सनकी युवक अचानक 33 हज़ार बोल्ट वाली बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को जानलेवा खतरे का जरा भी अंदाजा नहीं था ।जिससे मौके पर मौजूद लोगों की सांस थम गई । घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया।