चंदौसी: चंदौसी मुरादाबाद नेशनल हाईवे रोड पर गांव भुलावई के पास एक ई-रिक्शा पलटा, तीन लोग घायल
आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भूलाबई गांव के पास गुरुवार शाम 4:00 के करीब एक ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य सवारों को मामूली चोटें आईं। चालक मुकेश के अनुसार, सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस से बचने के लिए ई-रिक्शा सड़क से नीचे उतारना पड़ा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।