खुरई: दीपावली पर बाज़ारों में रही रौनक, लोगों ने लक्ष्मीजी की मूर्ति, दीपक व मिठाइयाँ खरीदीं
Khurai, Sagar | Oct 20, 2025 दीपावली के दिन बाजार सुबह से ही खरीददारों की जमकर भीड़ रही, दीपावली पर लक्ष्मी जी की पूजा होती है जिससे लक्ष्मी जी की मूर्ति, दीपक, मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर जमकर खरीदी हुई। मवेशियों के सजाने की सामग्री की दुकानों पर भी लोग खरीदी करते नजर आये, इस बार पटाखों की दुकाने सुरक्षा को लेकर स्टेडियम में लगाई गईं, रात 8 बजे तक बाजार में भीड़ रही.